सिटी बसों का संचालन गरीबों के लिए सुनिश्चित हो-सिन्हा

कोरबा 25 मई। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा ने कलेक्टर व आयुक्त नगर पालिका निगम कोरबा को एक पत्र लिखकर आगाह किया है कि सिटी बसों का संचालक ऐसे रूटों पर किया जाए जिससे गरीब, मजदूर, किसान व छात्रों को रियायती बस यात्रा का लाभ मिल सके ऐसा इसलिए लिखना पड़ रहा है कि पूर्व में सिन्हा द्वारा 01 जुलाई 2024 को इस संबंध में रूट स्वीकृति हेतु आवेदन दी गई थी कार्यवाही नहीं होने पर कलेक्टर जनदर्शन में 02 दिसंबर 2024 को सिटी बसों की निर्धारित रूट तत्काल जारी करने की मांग की गई थी इसके बावजूद सिटी बस ठेकेदार द्वारा पुराने सिटी बसों को ठेके पर चलने तथा पूर्व सिटी बसों के चालक परिचालक को पीएफ व मजदूरी भुगतान नहीं किया गया जो चिंता का विषय है।

भारत सरकार द्वारा 40 इलेक्ट्रिक बस कोरबा के लिए स्वीकृत किए गए हैं ससिटी बसों कि निर्धारित रूटों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है जिससे संशय बना हुआ है कि पूर्व सिटी बसों के संचालन की तरह इस बार भी नई सिटी बसों के संचालन में ठेकेदार द्वारा अपनी व्यक्तिगत लाभ वाले रूटों पर चलाया जा सकता है जिससे भारत सरकार की सस्ती यात्रा योजना का लाभ गरीब, मजदूर किसान व छात्रों को नहीं मिलेगी ऐसा लग रहा है।

सिन्हा ने कलेक्टर कोरबा, आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा से निवेदन किया है कि पूर्व में दिए गए सिटी बसों के रूट की जानकारी सार्वजनिक की जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके की सिटी बसें गरीबों के लिए या ठेकेदार के लिए चलाई जाएगी? एक वर्ष पूर्व दिए गए सिटी बस रूट इस प्रकार हैः-
प्रथम पाली
प्रातः 6.00 बजे से संध्या 6.30 बजे तक
सिटी बसें कोरबा चंपा- चांपा कोरबा
बस कोरबा कटघोरा-कटघोरा कोरबा
बस-चंपा बालको- बालको चंपा
बस कोरबा राजगामार भाया रवि शंकर शुक्ल नगर मुड़ापार कोरबा रेलवे
बस कोरबा दीपका- दीपका कोरबा
बस कोरबा बाकी मोगरा- बाकी मोगरा कोरबा
बस कोरबा से पौड़ी उपरोड़ा – पौड़ी उपरोड़ा से कोरबा
बस सियांग भाया नतहं भैंसमा करतला
बस कोरबा सत्रेंगा- सत्रेंगा कोरबा (पर्यटन स्थल)
द्वितीय पाली
संध्या 6.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक

चांपा -कोरबा रेलवे स्टेशन से ट्रेन टाइम में कुसमुंडा, गेवरा, दीपिका, कोरबा, जमीनी पाली, बाकी मोगरा, सुर कछार, कोरबा बालको , कोरबा राजगामार कोरबा मुड़ापार रवि शंकर शुक्ल, निहारिका, आईटीआई आदि रूटों पर चलाई जाएस

Spread the word