17 संदिग्धों का कोरबा पुलिस कर रही सत्यापन

कोरबा 29 अपै्रल। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद नगर के रहवासी 17 संदिग्धों की जिला पुलिस बारीकी से सत्यापन कार्यवाही कर रही हैं। बताया जा रहा हैं की वे बिना पुलिस को जानकारी दिए कोरबा में रह रहे हैं। उनके विषय में कोरबा पुलिस संपूर्ण जानकारी हासिल कर रही है।
पहले मुर्शिदाबाद और फिर कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार के पश्चात पूरे देश में अनजान लोगों के विषय में जानकारी हासिल की जा रही है। इसी के तहत कोरबा पुलिस ने भी अभियान छेड़ रखा है। मानिकपुर चौकी पुलिस ने अपने क्षेत्र में एक घर में रह रहे 17 लोगों के विषय में जब जानकारी चाही तो पता चला कि यह सभी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के निवासी हैं। सभी लोग एक कंपनी में काम करने के लिए कोरबा आने की बात बता रहे हैं।
बताया जा रहा हैं की जिन 17 संदिग्धों के विषय में पुलिस जानकारी हासिल कर रही है उनमें अधिकांश लोग अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। अब आगे देखना है कि पुलिस जांच का क्या परिणाम आता है।
