भारतीय मजदूर संघ कोरबा ने “एक राष्ट्र-एक चुनाव” पर संगोष्ठी एवं आतंकी हमले में मृत पर्यटकों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की

कोरबा 29 अपै्रल। भारतीय मजदूर संघ, जिला कोरबा द्वारा जूनियर क्लब, एचटीपीएस कॉलोनी, कोरबा-पश्चिम में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन, भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री एवं उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय मंत्री सी.एस. दुबे, कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजु देवी राजपूत, तथा भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने संगोष्ठी में प्रबुद्धजन व पदाधिकारियों के साथ अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं अतिथियों के स्वागत-अभिनंदन से हुई। तत्पश्चात भारतीय मजदूर संघ द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की शांति की लिये दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत “एक राष्ट्र-एक चुनाव” के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया।संगोष्ठी में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री व विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल ने संगठन के सिद्धांत, राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं श्रमिक हित पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक कार्यों में संगठन की सहभागिता को रेखांकित किया। उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “एक राष्ट्र-एक चुनाव” भारत के लोकतंत्र को अधिक सशक्त, मजबूत, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि “एक देश-एक चुनाव” का क्रियान्वयन समय, धन और संसाधनों की बचत करेगा तथा शासन में स्थिरता व निरंतरता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि एकजुट होकर इस पहल का समर्थन करें और विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार साहू ने की तथा संचालन जिला मंत्री नवरतन बरेठ एवं बिजली उत्पादन मंत्री शब्बीर मेमन ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में बिजली उत्पादन कोरबा-पश्चिम शाखा से अध्यक्ष केदार राठौर, सचिव अमर सिंह राठौर, नारायण राठौर, के.एन. पटेल, हेतराम खूंटे, छोटेलाल ठाकुर, के.एन. यादव, बृजेश विश्वकर्मा, मेहुल, हरीश, मनोज कुमार भरिया, अशोक सहिस सहित पूरी कार्यकारिणी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध कोरबा जिले के विभिन्न संगठनों बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ (कोरबा-पश्चिम, कोरबा-पूर्व), एनटीपीसी, बालको कर्मचारी संघ, कोल कोरबा-कुसमुंडा, आंगनबाड़ी संघ, निर्माणी, बिजली वितरण शाखा, रेलवे, राज्य कर्मचारी संघ, ठेकाध्संविदा कर्मचारी संघ, कोल गेवरा-दीपका, अडाणी (लैंको) पावर लिमिटेड, प्रतिज्ञा महिला मंडल, एचटीपीएस मंदिर महिला मंडल, विद्युत गृह शिक्षक संघ, नगर निगम सफाई कामगार संघ, सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी संघ, आत्मानंद स्कूल शिक्षक संघ आदि से पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
