आम आदमी पार्टी कोरबा द्वारा धूमधाम से मनाई गयी अम्बेडकर जयंती

बाबा साहेब अम्बेडकर जी के सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांत हमारे प्रेरणा स्रोतः जगलाल राठिया
कोरबा 15 अपै्रल। आम आदमी पार्टी कोरबा द्वारा संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जी के 134वीं जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। ग्रामीण अध्यक्ष जगलाल राठिया के नेतृत्व में रामपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत बेदरकोना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा सचिव शत्रुघंन साहू शामिल हुए।
इस खुशी के मौके पर पार्टी की ओर सेग्रामवासियों का मुंह मीठा कराया गया। करमा नृत्य की थाप वातावरण को और ही खुशनुमा बना रहा था । अपने उद्बोधन में लोक सभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ने बताया कि हमारी पार्टी ने डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी के सिद्धांतों का हमेशा सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद, डॉ. अंबेडकर को संविधान प्रारूप समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, उन्होंने भारतीय संविधान को एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी दस्तावेज के रूप में तैयार किया। लोकसभा सचिव शत्रुघन साहू ने कहा कि संविधान में बाबा साहब ने सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मूल आधार बनाया। उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की ताकि उन्हें समान अवसर मिल सके। उनका यह कार्य भारत के सामाजिक ढांचे में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष (ग्रामीण )जगलाल राठिया ने कहा की,आज जब हम अंबेडकर जयंती को मना रहे हैं, तो हमें इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय की स्थापना करें, शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाएं, और भारत को एक सशक्त, समान और समावेशी राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें। आम आदमी पार्टी की ओर से लोकसभा कोषाध्यक्ष लहना सिंह रजपूतऋ, जिला उपाध्यक्ष छबिलाल राठिया ,प्यारी लाल राठिया, बेलाल सिंह राठिया ,धर्मवीर राठिया,तुलसीराम राठिया, जिला मीडिया पभारी नरेश कुमार राठिया ,नरेंद्रकमार उपस्थिति रहे। इसी तरह घंटाघर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह ,आजाद बख्श रिचर्ड लोगन ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
