सर्वमंगला पुल के समीप खड़े हो रहे भारी वाहन. बना हुआ हैं हादसे का खतरा

कोरबा 11 अप्रेल। कोरबा 11 अप्रेल। कोरबा अंचल के सर्वमंगला तिराहा और बरमपुर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण होने के बाद अब चालक भारी वाहनों को बिना कारण सडक के किनारे खड़ी कर रहे हैं। इसके अलावा सर्वमंगला पुल के समीप भी भारी वाहन खड़े हो रहे हैं। इससे मार्ग संकरा हो जाता है। मार्ग से आवाजाही मुश्किल हो जाती है। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सर्वमंगला तिराहा से बरमपुर मुख्य मार्ग के दायी और बायी दोनों ओर भारी वाहनों की कतार लग रही है। वाहन चालक वाहन को सडक किनारे खड़ी कर देते है। इससे अन्य वाहन चालकों को आवाजाही में काफी असुविधा हो रही है। रात में वाहन चालकों की परेशानी बढ़ जाती है। एक तरफ रात में भारी वाहनों का दबाव बढ़ जाता हैए तो दूसरी तरफ बेतरतीब पार्किंग की समस्या भी बढ़ जाती है। गौरतलब है कि मुख्य मार्ग पर चौड़ीकरण होने के बाद भारी वाहनों की रफ्तार भी तेज हो गई है। लेकिन मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। इस कारण शाम होते ही मार्ग पर अंधेरा पसर जाता है। इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। पहले ही कई बार हादसे हो चुके हैं।

Spread the word