ड्रेस कोड कमेटी की बैठक में लगा हेराफेरी का आरोप

कोरबा 10 अप्रेल। रांची में ड्रेस कोड कमेटी की 2 अप्रैल को संपन्न हुई बैठक में प्रबंधन पर हेराफेरी का आरोप लगा है। आरोप हैं की यूनियन प्रतिनिधियों को दिए गए मिनट्स में ड्रेस मद में 10500 रुपये का भुगतान दर्ज है, जबकि बैठक में 12500 रुपये पर सहमति बनी थी।
आरोप लगाते हुए कहना हैं की ड्रेस कोड कमेटी की बैठक में 12500 रुपये का भुगतान तय हुआ था। लेकिन मिनट्स में 10500 रुपये का भुगतान दर्ज किया गया है। यूनियन प्रतिनिधियों का विरोध यूनियन प्रतिनिधि प्रबंधन के इस रवैये का विरोध कर रहे हैं और 17 अप्रैल को प्रस्तावित बैठक में जवाब मांगेंगे।
यूनियन प्रतिनिधियों का आरोप है कि प्रबंधन ने जानबूझकर मिनट्स में कम रकम दर्ज की है, ताकि अगली बैठक में 12500 रुपये पर सहमति बन सके। ब्रांडेड ड्रेस की खरीददारी 10500 रुपये में 2 पैंट, 2 शर्ट, एक ब्लेजर और एक शू की खरीददारी संभव नहीं है। यूनियन प्रतिनिधि प्रबंधन को विरोध पत्र भेजने की तैयारी कर रहे हैं। यूनियन प्रतिनिधि 17 अप्रैल को प्रस्तावित बैठक में प्रबंधन से जवाब मांगेंगे।
