आदिवासी शक्तिपीठ में नवरात्र पंडुम जवारा विसर्जन का कार्यक्रम

बड़ी संख्या में समाज के लोग हुए शामिल
कोरबा 09 अप्रेल। आदिवासी शक्ति पीठ कोरबा में नवरात्र पंडुम जंवारा विसर्जन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोग भारी संख्या में सपरिवार सम्मिलित हुए।
नौ दिनों तक चलने वाले इस परंपारिक आयोजन में प्रतिदिन भोग भण्डारा प्रसाद वितरण, जसगायन सेवा गीतों की प्रस्तुति दी गई। अनेक परिवारों ने मनोकामना ज्योत कलश जलाये तथा जंवारा रोपण किया था। मुठवा मांझी के द्वारा परंपारिक मान्यताओं के अनुरूप विधि-विधान से पूजा सेवा कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जंगो रायतार मातृशक्ति संघ ने सहभागिता निभाई।
शक्ति पीठ कार्यकारिणी के मोहन सिंह प्रधान, शिवनारायण सिंह कंवर, एम.पी. सिंह, गंगा सिंह कंवर, रमेश सिरका, निर्मल सिंह राज, विक्रम सिंह कंवर, गेंदलाल सिदार, पुलिस मांझी, घसिया मांझी, सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
