बिग ब्रेकिंग: मंत्री लखन देवांगन को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया

सभापति चुनाव पड़ रहा पार्टी नेताओं को भारी, अभी और नेताओं की आयेगी बारी
रायपुर 10 मार्च। नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति के चुनाव में पार्षदों की बगावत अब पार्टी के बड़े नेताओं पर भारी पड़ने लगी है। प्रदेश भाजपा ने कोरबा विधायक और राज्य के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार कोरबा के कुछ और बड़े नेताओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
आपको बता दे कि नगर पालिका निगम कोरबा के 67 में 45 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के थे। इसके बाद भी पार्टी के एक पार्षद नूतन सिंह राजपूत ने बगावत कर सभापति पद का चुनाव लड़ा और 33 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया।

भाजपा में हुई इस बगावत ने प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हड़कंप मचा दिया है और इसी के चलते नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन से राजपूत को भाजपा ने 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
कोरबा विधायक और मंत्री देवांगन ने कहा था कि नूतन सिंह ठाकुर ने नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति चुनाव में विजय हासिल की है। इस जीत पर मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि हितानंद अग्रवाल पार्टी के घोषित प्रत्याशी थे, लेकिन सभी निर्वाचित पार्षदों ने एकजुट होकर सर्व सम्मति से नूतन सिंह ठाकुर की जीत सुनिश्चित की है। यह निर्णय सभी को मान्य है। देखें वीडीयो –
उन्होंने कहा था कि निश्चित तौर पर अब नगर निगम में महापौर और सभापति दोनों पदों पर बीजेपी का कब्जा हो गया है, जिससे कोरबा के विकास को और गति मिलेगी। मंत्री देवांगन ने नवनिर्वाचित सभापति और महापौर को शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि वे कोरबा के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
