अमेरिका ने दे दिया यूक्रेन सहित यूरोप को बहुत बड़ा झटका….!

अब यूक्रेन के लिए रूस के खिलाफ नहीं जाएगा अमेरिका वाशिंगटन। यूरोप के यूक्रेन के साथ एकजुट होने की कोशिशों के बीच अमरीका ने साफ कर दिया है कि वह अब यूक्रेन के लिए रूस के खिलाफ खड़ा होने को तैयार नहीं। अमरीकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि हमें पुतिन के बजाए देश के अंदर ही अपराधी प्रवासियों और ड्रग माफिया पर ध्यान देना होगा। नहीं तो हमारी हालत भी यूरोप जैसी होगी।

दूसरी ओर अमरीकी रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में साइबर कमांड को रूस के खिलाफ आक्रामक साइबर ऑपरेशन रोकने का आदेश दिया है। अमरीका का यह कदम यूक्रेन पर शांति वार्ता की दिशा में दुनिया को अहम संदेश माना जा रहा है। गौरतलब है कि ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर एक री-पोस्ट के जरिए यूक्रेनी राष्ट्रपति बोलोदिमिर जेलेंस्की को दो टूक बता दिया है कि यूक्रेन के पास अमरीका के सामने झुकते हुए खनिज डील पर समझौता करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। ट्रंप ने यूरोप को भी संदेश दिया है कि अमरीकी समर्थन के बिना यूक्रेन लंबे समय तक रूस का मुकाबला नहीं कर सकेगा। ट्रंप ने इस पोस्ट में यह भी संकेत दिए हैं कि खनिज डील होने पर अमरीका की यूक्रेन में मौजूदगी उसे रूस से सुरक्षा देगी।

जेलेंस्की बोले-खनिज डील को अब भी तैयार

जेलेंस्की ने बीबीसी को सोमवार को दिए एक इंटरव्यू में दोहराया है कि वह अमरीका-यूक्रेन खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने को तैयार हैं। पिछले सप्ताह ट्रम्प के साथ व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस के बावजूद, जेलेंस्की ने कहा कि वह अभी भी अमरीका के साथ ‘रचनात्मक वार्ता’ के इच्छुक हैं। जेलेंस्की ने कहा, मैं बस इतना चाहता हूं कि यूक्रेनी पक्ष को सुना जाए और दुनिया यह जाने की हमलावर कौन था।

जेलेंस्की युद्ध विराम को तैयार नहीं

लंदन में बैठक के बाद फ्रांस और ब्रिटेन के एक माह के लिए आंशिक युद्ध विराम के प्रस्ताव को जेलेंस्की ने खारिज कर दिया है। जेलेंस्की ने फाइनेंशल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि तत्काल युद्धविराम नहीं हो सकता। इसके बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भी युद्ध विराम से किनारा कर लिया।

Spread the word