सावधान.! बैंक अकाउंट किराये में दिया तो जाना पड़ेगा जेल..!

कोरबा। सावधान.! अपना बैंक अकाउंट किसी बहकावे अथवा लालच में आकर किसी भी जाने- अनजाने व्यक्ति को आपरेट करने के लिए नहीं दें, वरना आपको जेल की हवा खानी पड़ी सकती है। कोई और आपके खाते से सायबर फ्राड करेगा और जेल आपको जाना पड़ेगा। इसका ताजा उदाहरण कोरबा में सामने आया है, जहां किराये पर किसी अन्य को बैंक अकाउंट देने वाले 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल, छत्तीसगढ़ की कोरबा जिला पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिये ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू बी एस चौहान ने यह जानकारी दी है। इस मौके पर दर्री सी एस पी विमलकुमार पाठक भी मौजूद थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू बी एस चौहान ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस और साइबर सेल ने सायबर ठगी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष आपरेशन के तहत कोरबा जिले के विभिन्न निजी और राष्ट्रीयकृत बैंकों में 35 म्यूल अकाउंट का पता लगाया है। इन सभी अकाउंट में संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाया गया है। सायबर ठगों ने लालच देकर कुछ लोगों के अकाउंट में ट्रांजेक्शन किया है, तो कुछ लोगों को गुमराह कर उनके अकाउंट से लाखों रुपयों का ट्रांजेक्शन किया है। उन्होंने बताया कि इन 35 अकाउंट में 6 करोड़ रुपयों से अधिक राशि का ट्रांजेक्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि गहराई से छानबीन के बाद कोरबा जिला और पड़ोसी जिला जांजगीर- चाम्पा से 10 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में एक के बाद एक, कई बैंक अकाउंट में ट्रांजेक्शन कर पैसे हासिल किए जाते हैं। पुलिस मामले की सूक्ष्म और विस्तृत जांच कर ठगी गिरोह के सरगना का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी
01. आकाश दास पिता सहाजन दास उम्र 27 साल साकिन सलियाभोता सुमेधा थाना बाकीमोगरा कोरबा छ.ग.
02 अजय दुबे पिता पवन दुबे उम्र 35 साल साकिन डिगापुर टावर के पास थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा
03. आयुश तिवारी पिता गंगा प्रसाद तिवारी उम्र 23 साल साकिन पुरानी बस्ती भण्डारी चौक कोरबा
04. सचिन कुमार पिता बली राम उम्र 21 साकिन जमनीपाली मोहन टाकिज के पास थारी दरी कोरबा
05. सरफराज मसूवी पिता आलिम मिया उम्र 19 साल साकिन शिव नगर रूमगढ़ा थाना बालको नगर कोरबा
06. लखन चौहान पिता राम जतन चौहान उम्र 25 साल साकिन इंदिरा नगर जमनीपाली थाना दर्री कोराब
07. शिव रतन बिझवार पिता अक्ती राम बिझवार उम्र 41 साल साकिन कुचौना दादर पारा थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा
08. अमित बरेठ पिता रमेश बरेठ उम्र 20 साल साकिन महुदा चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चापा
09. सुशात चतुर्वेदी पिता राजेन्द्र दास उम्र 20 साल साकिन 15 ब्लाक कोरबा सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा
10. अजय कमलेश पिता दुग राम कमलेश उम्र 21 साकिन न्यू हाउसिंग बोड कॉलोन खरमोरा थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा
कोरबा जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते. कंपनी पंजीकरण प्रमाणपत्र या उद्यम आधार प्रमाणपत्र किसी को न बेचें, न किराए पर दें और न ही किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग करने दें। ऐसा करने से आप लोग, मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर अपराध में फंस सकते हैं. जिससे गंभीर कानूनी कार्यवाही हो सकती है।
खुद को साइबर ठगी से कैसे बचाएं?
* आकर्षक जॉब ऑफर, ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और जल्दी पैसा कमाने वाले स्कीम से सावधान रहें।
* अगर कोई आपसे अपना बैंक खाता देने की मांग करे, तो तुरंत मना करें।
* बिना सत्यापन के किसी को अपना व्म पासवर्ड या बैंक डिटेल्स साझा न करें।
* गिफ्ट कार्ड, वर्चुअल करेंसी या अन्य असामान्य माध्यमों से पेमेंट करने से बचें।
* अगर कोई आप पर तुरंत निर्णय लेने का दबाव बनाए, तो सतर्क रहें और पुलिस को सूचना दें।
बैंकिंग सुरक्षा एवं म्यूल अकाउंट्स रोकथाम हेतु दिशा-निर्देश
RBI ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे इल् डेटा नियमित रूप से अपडेट करें और संदिग्ध म्यूल अकाउंट्स की निगरानी करें।
बैंकों को ऐसे फर्जी खातों की पहचान कर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्या करें अगर आपको ठगी का शिकार बनाया जाए?
• तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
www-cybercrime-gov-in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
साइबर सुरक्षा अपडेट के लिए “CyberDost” के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करें।
*वर्सन*
म्यूल एकाउन्ट पर सायबर प्रभारी आई पी एस रविन्द्र मीणा काम कर रहे थे। उन्होंने जिले में ऐसे 35 एकाउन्ट चिन्हित किया जिनका उपयोग सायबर फ्राड के रूप में किया गया था। उनमे से 10 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जिन्होने अपने खाते रेंटल बेस पर दिया था या वन टाइम पेमेंट लेकर दिया था। आरोपियों की पहचान के बाद अब हम मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे, जिनके द्वारा यह अपराध किया गया था। आपके माध्यम से हम अपील करते हैं कि कोई भी आदमी आपसे कोई भी व्यक्ति या संस्था आपको लोकलुभावन ऑफर देती है, तो आप उससे बचें, निश्चित रूप से कोई भी लोक लुभावन वायदा आपके लिए धोखाधड़ी का कारण बन सकता है।
*◆ यू बी एस चौहान, एडिशनल एस पी कोरबा*
