September 10, 2026
News

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप महतो नहीं रहे

कोरबा 4 अक्टूबर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार बरपाली निवासी प्रदीप महतो ने आज तड़के लगभग 5 बजे इस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत ज्यादा ही खराब होने से कोरबा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

अपना देहदान कर चुके प्रदीप महतो पत्रकार होने के साथ-साथ जीपी कान्वेन्ट हाईस्कूल बरपाली के प्रबंधक भी रहे। वे प्रगतिशील जायसवाल (कलार) समाज के सचिव भी थे। उनके निधन की खबर से पत्रकारों सहित बरपालीवासियों, शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम बरपाली में रखा गया है। आज दोपहर मेडिकल कालेज की टीम गृह ग्राम जाएगी, जहां परिजन स्वर्गीय महतो की इच्छानुसार उनका देह मेडिकल कालेज के सुपुर्द करेंगे। न्यूज़ एक्शन परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि….!