कांट्रेक्टर एसोसिएशनः पार्षद निधि से कराए विकास कार्य का भुगतान दो करोड़ चाहते हैं ठेकेदार

कोरबा 13 फरवरी। नगर पालिका निगम कोरबा के विभिन्न वार्ड के अंतर्गत पार्षद निधि से कराए गए कार्यों का भुगतान लेने के लिए अब ठेकेदारों को कोशिश तेज करनी पड़ी है वर्ष 2024 के मामले में ठेकेदारों को 201 लाख रुपए का भुगतान प्राप्त करना है। भुगतान के अभाव में कई प्रकार की समस्याएं उनके सामने पेश आ रही हैं।

कई स्तर पर पत्राचार करने पर बात नहीं बनी तो उन्होंने नगरी निकाय विभाग के संचालक को अवगत कराया। कॉन्टैक्टर संगठन की मांग है कि किसी भी तरह से उनके लंबे भुगतान को करने की व्यवस्था की जाए। नगरीय निकाय संचालक को बताया गया कि उनके द्वारा नगर निगम के अनेक वार्डों में पार्षद निधि से विकास कार्य कराए गए थे। ऐसे कार्यों को दो वर्ष हो चुके हैं। संबंधित कुल राशि 2 करोड़ 1 लख रुपए होती है। विभिन्न पार्टियों को उनकी ओर से भुगतान किया जाना है। राशि का भुगतान न होने से कई प्रकार की चुनौतियां हैं और इसके चलते हमारे मुश्किल पड़ रही है।

कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने कहा कि नगर निगम के पास पर्याप्त संसाधन है। ऐसी स्थिति में पिछले वर्षों के लंबित भुगतानों के मामले में त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए। कांट्रेक्टर एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि शहरी क्षेत्र में विकास के लिए हम लोग अपनी ओर से भरपूर कोशिश कर रहे हैं इसलिए भी आवश्यकता इस बात की है कि ऐसे प्रकरणों में भुगतान को लेकर यथाशीघ्र गंभीरता दिखाई जानी चाहिए।

Spread the word