सड़क सुरक्षा जागरूकताः पुलिस ने दो स्कूलों में ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी

कोरबा 12 फरवरी। सडक सुरक्षा जागरूकता को लेकर जिले में ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी है। विद्यार्थियों को इस बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस अपनी ड्यूटी निभा रही है। हायर सेकेंडरी स्कूल साडा कन्या और शासकीय हाईस्कूल कोरबा में विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें जानकारी दी गई। ट्रैफिक पुलिस की स्थल टीम ने मौके पर पहुंच कैंप आयोजित किया। बैनर पोस्टर के साथ पुलिस की ओर से चलाई जा रहे अभियान पर बात की गई।

ट्रैफिक स्टाफ ने यहां पर बताया कि सडक सुरक्षा नियम सभी के लिए बराबर है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आवागमन के दौरान हर हाल में इनका परिपालन सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा के नाते यह सब करना आवश्यक है। वजह बताई गई की लोगों का जीवन अनमोल है और किसी की भी लापरवाही से प्रतिकूल परिस्थितियों निर्मित हो सकती है इसलिए ट्रैफिक नियमों के पालन को ईमानदारी से अपनाया जाए। इस दौरान पुलिस ने बीते वर्षों में सडक दुर्घटनाओं में हुई कैजुअल्टी की भी जानकारी दी और इसके माध्यम से समझाने का प्रयास किया कि नियम पालन करने का मतलब अपनी और दूसरों की सुरक्षा करना है। इस मौके पर प्राचार्य भरत शर्मा, इंदु अग्रवाल, दिलीप यादव और शिक्षक उपस्थित थे।

Spread the word