स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय सोहागपुर में सायकिल वितरण

कोरबा 09 जनवरी। 9वीं के छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सत्र 2025-26 के लिए जनपद पंचायत करतला अध्यक्ष श्रीमती अशोका कंवर के मुख्य आतिथ्य में वितरित किया गया । श्रीमती कंवर के द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए सभी बालिकाओं को आगे बढने के लिए प्रेरित करते हुए सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया गया। आप विद्यालय का भ्रमण कर समस्याओं से अवगत हुई और समाधान का आश्वासन भी दिया गया ।

सायकिल वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सरपंच सोहागपुर श्री विजय कंवर, जनभागीदारी एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री शीत चौहान, श्री विश्राम कंवर जी सरपंच कोथारी एवं सर्वश्री जोन सिंह कंवर ,अरुण सारथी , फिरत सारथी, बबलू कुर्रे,सचदेवा सिंह पैकरा , लक्ष्मी नारायण कंवर , बालकृष्ण कंवर हेम कुमार कुर्रे, प्राचार्य , आर एन प्रधान, श्रीमती प्रभाती प्रधान, व्याख्याता महेंद्र कंवर शिक्षक एवं समस्त स्टाफ सेजस सोहागपुर की उपस्थिति में सायकिल वितरित सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पाटले व्याख्याता द्वारा किया गया ।

Spread the word