दीपका- गेवरा में CISF ने वृहद संख्या में वृक्षारोपण कर नववर्ष की सकारात्मक शुरुआत की

कोरबा 01 जनवरी। नव वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में CISF यूनिट एसईसीएल बिलासपुर के दीपका एवं गेवरा में तैनात बल सदस्यों द्वारा उप महानिरीक्षक श्री निर्विकार के मार्गदर्शन में गेवरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक द्वारा वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान 501 विभिन्न प्रजातियों के पौधे जिसमे साल, नीम, अमरूद, बाँस, शहतूत,अशोक आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर नए वर्ष की सकारात्मक शुरुआत की गई ।
