SIR: छत्तीसगढ़ में 27 लाख 50 हजार मतदाताओं के कट जाएंगे नाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर निर्वाचन से मिले आंकड़े काफी चौकाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 21230737 मतदाता है, जिनमें 2750822 मतदाताओं के नाम काटे जा सकते हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले इन आंकड़ों में थोड़ा बहुत परिवर्तन हो सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि इतने मतदाताओं के नाम काटने की तैयारी चल रही है।

वहीं, रायपुर जिले की बात करें तो 1892523 मतदाताओं में से 494485 मतदाताओं के नाम काटे जा सकते हैं। दूसरी ओर प्रशासन का दावा हैं कि प्रदेश में सौ प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य भी पूरा हो चुका है।

कल अंतिम मौका, फिर दावा-आपत्ति

गणना पत्र भरने की अवधि – 4 नवंबर से 18 दिसंबर 2025, मतदाता सूची का प्रकाशन- 23 दिसंबर 2025, दावा आपत्ति करने की अवधि- 23 दिसंबर से 22 जनवरी 2026, नोटिस चरण- 23 दिसंबर 14 फरवरी 2026 मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन-21 फरवरी 2026 को।

इनके नाम काटे जा रहे

सत्यापन में 640115 मतदाताओं की मृत्यु हो गई है, इनके नाम काटे जा चुके हैं। वहीं, 1426212 मतदाता दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं, 171212 मतदाता डुप्लीकेट, 498291 मतदाताओं का पता ही नहीं चल पाया है। ये मतदाता अपने पते पर नहीं मिले। ना ही इनके बारे में किसी प्रकार की जानकारी मिल पाई है। वहीं, अन्य में 14992 मतदाता हैं जिनके नाम काटे गए हैं।

सौ प्रतिशत डिजिटलाइजेशन पूरा

विभाग का दावा है कि प्रदेश में सौ प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण के साथ ही सौ प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का पूरा किया जा चुका है। अब दस्तावेज के सत्यापन, छटनी, नाम काटने (सी) कैटेगरी में रखे मतदाताओं के दस्तावेज की जांच की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर ऐसे भी मतदाता हैं जिसका गणना प्रपत्र अबतक वापस भी नहीं लिया गया है। जबकि सिर्फ दो दिन ही शेष बचे हैं। इसके बाद सूची का प्रकाशन और फिर दावा-आपत्ति का सिलसिला शुरू होगा।

साभार

Spread the word