एसईसीएल दीपका में एटक ने जेसीसी का पुनर्गठन किया

कोरबा। संयुक्त कोयला मजदूर संघ एटक ने दीपका क्षेत्र में जेसीसी का पुनर्गठन किया है। केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा की उपस्थिति में बैठक रखी गई, जिसमें यह कार्य संपन्न हुआ। संयुक्त सलाहकार और वेलफेयर समिति में क्षेत्रीय अध्यक्ष जीत सिंह, क्षेत्रीय सचिव विनोद यादव, सदस्य अजय राठौर और वेलफेयर सदस्य सत्येंद्र मिश्रा को शामिल किया गया है।
क्षेत्रीय सचिव विनोद यादव ने सीजीएम दीपका को इस बारे में सूचना भेज दी है। इस पर कहा गया है कि नवगठित क्षेत्रीय समिति को कर्मचारी हित में प्रबंधन के साथ वार्ता और संघ का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत किया गया है। विनोद ने बताया कि एटक की नीति शुरु से पारदर्शी रही है और वह राष्ट्रीय व स्थानीय श्रमिक हितों को लेकर जुझारू रही है।
