RSS के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को भारत रत्न देने की मांग

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अल्प – संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है।

इस पत्र में सिद्दीकी ने हेडगेवार को स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्र निर्माता बताया है और कहा है कि उन्होंने देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में जो योगदान दिया है, उसके लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि इससे युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी प्रेरणा मिलेगी। जमाल सिद्दीकी ने कहा, हेडगेवार जी के योगदानों- जैसे स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी, संगठन निर्माण की अद्भुत क्षमता और एक भारत का सपना – को देखते हुए उन्हें भारत रत्न देना बिलकुल उपयुक्त होगा। यह सम्मान न केवल उनके बलिदान को मान्यता देगा, बल्कि देश भर में सेवा कार्य में लगे स्वयंसेवकों को भी प्रेरित करेगा।

Spread the word