जल्दी कटेगी टिकरा की धान, वैरायटी फसलों के लिए करना होगा इंतजार

कोरबा 24 सितंबर। पिछले वर्षों में एक नवंबर से धान की खरीदी होती रही है। 2025 में इसकी तिथि क्या होगी, इसकी घोषणा होना बाकी है। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती समारोह को लेकर इस बारे में असमंजस बना हुआ है। इन सब के बीच कोरबा जिले में धान की फसल अच्छी स्थिति में है। सबसे पहले टिकरा क्षेत्र की फसल कटने की स्थिति में होगी। जबकि अच्छी वैरायटी वाली फसलों के लिए इंतजार करना होगा।

कोरबा जिले में 1 हेक्टेयर से ज्यादा के हिस्से में उत्पादक वर्ग के द्वारा धान की फसल ली जा रही है। फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम को लेकर लगातार जागरूकता करने के बाद इस प्रकार की स्थिति जिले में निर्मित है। 138000 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसके माध्यम से सहकारी समितियां में धान की पहुंच होगी। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 65 उपार्जन केदो में उत्पादकों की ओर से लाई जाने वाली धान की खरीदी की जाएगी। सरकार ने पिछले वर्ष 3500 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देना प्रारंभ किया। यह इस बार भी प्रभावशील होगा।

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में 2025 में वर्षा की स्थिति भी काफी बेहतर रही इससे कृषि क्षेत्र को जो उम्मीद थी, उसकी पूर्ति होती नजर आ रही है। किसी भी क्षेत्र से अब तक ऐसी कोई सूचना नहीं है जिसमें फसलों को नुकसान होने वाला कोई कारण मौजूद हो। बंपर फसल की आवक को देखते हुए कृषक वर्ग उत्साहित नजर आ रहा है। यह बात अलग है कि पिछले अनुभव को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय फसल बीमा योजना के अंतर्गत रिकवर होने के मामले में किसने की संख्या में काफी गिरावट दर्ज हुई है। जानकारी मिली है कि कम समय में तैयार होने वाली कम गुणवत्ता वाली फसल को टिकरा जमीन पर लगाया गया है। अनुमान है कि यह अक्टूबर तक न केवल परिपक्व हो जाएगी बल्कि इसकी कटाई भी हो जाएगी। जबकि उच्चतर वैरायटी वाली धान की किस्म के देरी से तैयार होने की बात कही जा रही है।

Spread the word