पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपाईयों ने जमकर किया प्रदर्शन

कोरबा 30 अगस्त। बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के तथाकथित मामले ने तूल पकड़ लिया है. शुक्रवार की शाम जिले के भाजपाइयों ने इस मामले को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की. भाजपाई राहुल गांधी के फोटो वाली तख्तियां हाथ में लेकर नगर पालिक निगम कार्यालय साकेत भवन के समक्ष प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान भाजपा की महापौर सहित पार्षद और मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शनः
भाजपाइयों का आरोप है कि पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है, इसे लेकर कार्यकर्ता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हमलावर हो गए हैं. जिले में भी छोटे से बड़े भाजपा कार्यकर्ता इस मामले को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर भी व्यक्त कर रहे हैं. सभी एक इमेज सोशल मीडिया पर शेयर कर विरोध दर्ज करा रहे हैं।

महिलाएं हैं बेहद गुस्से मेंः महापौर संजू देवी राजपूत
प्रदर्शन करने पहुंची नगर पालिक निगम की महापौर संजू देवी राजपूत का कहना है कि बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ टिप्पणी की गई है. यह बेहद अपमानजनक है. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.हम संदेश देना चाहते हैं कि अगर वह ऐसा करेंगे तो हम सभी सड़क पर उतर आएंगे. भाजपा का एक एक कार्यकर्ता आक्रोशित है. महिलाएं काफी गुस्से में हैं, बिहार की धरती को सीता माता की धरती के तौर पर पूजा जाता है और वहां इस तरह की टिप्पणी बेहद दुखद है।

कांग्रेस को जनता देगी जवाबः हितानंद अग्रवाल
भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन रात देश सेवा में लगे हुए हैं। वह पूरे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में देश उतरोतर प्रगति कर रहा हैं। उनके विषय में कांग्रेस द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत दुखद और आपत्तिजनक है। कांग्रेस को देश की जनता जवाब देगी।

आरिफ खान का बयान
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना और उनकी माता जी का अपमान करना किसी भी दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है।

प्रमुखरूप से उपस्थित
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, मनोज लहरें, डीलेंद्र यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला खनिज न्यास सदस्य एवं पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा, हितानन्द अग्रवाल, धन्कुमारी गर्ग, ममता यादव, फिरत राम साहू, पार्षद यूगल किशोर कैवर्त, लक्ष्मण श्रीवास, चंद्रलोक सिंह, पंकज देवांगन, उपेंद्र पटेल, राधा महंत, सम्मत कुंवर, प्रीति दिनेश वैष्णव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, आरती लखन सिंह, रूबी देवी, चेतन मैत्री, किशन केवट, लक्की नंदा, मीडिया सह प्रभारी पवन सिन्हा, सरजू अजय सहित महिला मोर्चा की बहनें, एमएमआईसी सदस्य और बड़ी संख्या में पार्षद उपस्थित रहे।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी माता पर की गई अभद्र टिप्पणी से न केवल भाजपा कार्यकर्ता, बल्कि पूरे देश की जनता आहत है। यह आचरण भारतीय राजनीति के लिए कलंक है। अब समय आ गया है जब जनता इन अपमानजनक मानसिकता वाले नेताओं को लोकतांत्रिक तरीके से करारा उत्तर दे।

Spread the word