मुंबई की बारिश में डूबा Amitabh Bachchan का 200 करोड़ का बंगला, वायरल वीडियो देख फैंस हुए शॉक्ड

नई दिल्ली। जून और जुलाई बीत गया है, लेकिन मुंबई की बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से वहां के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जहां सड़क पर पानी भरने से गाड़ियां जाम पड़ रही हैं, तो वहीं ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक की टिकट कैंसिल हो रही हैं। सड़कों पर जाम होने वाला ये पानी अब लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का बंगला भी मुंबई में हो रही भारी बारिश के चलते पानी-पानी हो गया है, जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
अमिताभ बच्चन के बंगले में भरा पानी
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के मुंबई के जुहू में स्थित तीन बंगले हैं। पहला बंगला ‘जलसा’ जहां वह खुद पत्नी जया के साथ रहते हैं। वहीं दूसरा बंगला जनक है, जहां ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ रहते हैं। वहीं तीसरा बंगला प्रतीक्षा है, जहां पहले बिग बी ने अपना ऑफिस बनाया था, लेकिन अब हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ये बंगला बेटी श्वेता बच्चन को गिफ्ट किया है।
