पार्षद युगल किशोर कैवर्त्य ने जिले वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

कोरबा 15 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के नेता व नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 1 से पार्षद श्री युगल कैवर्त ने स्वतंत्रता दिवस पर अवसर पर अवसर पर वार्डवासियों, नगरवासियों तथा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। इस दिन हम उन अमर बलिदानियों को याद करते है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर स्वतंत्र भारत का सपना साकार किया। हमें उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र की सेवा और समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
पार्षद श्री कैवर्त ने कहा कि आज जब देश विरोधी शक्तियां हमारे देश और समाज को भाषावाद, क्षेत्रवाद तथा जातिवाद जैसे विभिन्न विवादों में घसीट कर विभाजन और वैमनस्य की भावना उत्पन्न करने की कोशिश कर रही हैं, ऐसे में हमें संकल्प लेना होगा कि हम एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की एकता, अखंडता को सुरक्षित रखते हुए राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देंगे और स्वतंत्रता सेनानियों के खुशहाल भारत के स्वप्न को सार्थक करेंगे । उन्होंने सभी से अपील की है कि वे तिरंगे का सम्मान करें, राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगान गाकर आज़ादी के इस पर्व को हर्ष और उत्साह के साथ मनाएं।
उन्होंने अंत में एक बार फिर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक जुट होकर भारत को और भी सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध बनाने की अपील की है।
