रेलवे लाया है शर्तों के साथ ट्रेनों के लिए ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ योजना, आने-जाने की कंफर्म टिकट पर किराए में 10% छूट

नई दिल्ली. रेलवे ने यात्रियों के लिए परेशानी मुक्त बुकिंग सुनिश्चित करने और त्योहारों के मौसम में भीड़भाड़ से बचाने के लिए रियायती किराए पर राउंड 2 ट्रिप पैकेज की पायलट योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राउंड ट्रिप (आने जाने का एक साथ टिकट) कंफर्म टिकट लेने पर कुछ शर्तों के साथ एक तरफ की यात्रा में 20 फीसदी रियायत मिलेगी, यानी कुल यात्रा टिकट में 10 फीसदी का फायदा होगा। यह योजना फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों को छोड़कर सभी श्रेणियों और विशेष ट्रेनों सहित सभी ट्रेनों में मान्य होगी। यह सुविधा दो या दो से अधिक तथा एक ही गंतव्य वाले यात्रियों को मिलेगी। पायलट योजना सफल होने पर इसे बाद में स्थाई रूप से लागू किया जाएगा।

इस अवधि के लिए बुकिंग

रेलवे के अनुसार पायलट योजना में आगामी दिवाली-छठ सीजन 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच जाने वाली ट्रेनों के लिए 14 अगस्त से बुकिंग शुरू होगी। बाद में 17 नवंबर और 1 दिसंबर के बीच की ट्रेनों के लिए भी विंडो उपलब्ध रहेगा। वापसी यात्रा के लिए तिथि यात्री अपने हिसाब से तय कर सकते हैं।

Spread the word