बिजली समस्या को लेकर रजकम्मा के ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम किया, लगी वाहनों की कतार

कोरबा 11 जुलाई। एक तो बारिश का मौसम और ऊपर से बिजली कटौती और वह भी पावर हब कोरबा जिले में। समस्या से परेशान रजकम्मा (मदनपुर) गांव के लोगों ने समस्या का समाधान न होने से नाराज होकर अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर चक्का जाम कर दिया। दोनों दिशा में सैकड़ो की संख्या में गाडियों के लाइन लग गई। कटघोरा पुलिस में उपाय खोजा। तब कहीं लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया और हाईवे पर आवागमन सामान्य हो सका।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुछ दिन से इस गांव में बिजली नहीं है। इससे लगे आसपास के इलाके भी अंधकार में डूबे हुए हैं। इसके चलते ना तो घरेलू काम हो पा रहे हैं और ना ही व्यावसायिक गतिविधियां चल पा रही हैं। ऊपर से बारिश का सीजन है इसलिए परेशानियां कुछ ज्यादा हो गई है। बिजली से संबंधित परेशानी का हल खोजने के लिए लोगों ने अपने स्तर पर स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अधिकारियों तक सूचना भिजवाई और काम करने को कहा लेकिन कोई परिणाम नहीं आए। आखिरकार लोगों के तेवर साथ में आसमान पर पहुंच गए और उन्होंने बिजली कंपनी के साथ-साथ प्रशासन को सबक सिखाने के लिए नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। लोगों के इस तेवर की जानकारी मिली तो अधिकारी हरकत में आए क्योंकि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन देखा आज से 2 दिन के प्रवास पर कोरबा जिले में आ रहे हैं। स्वाभाविक रूप से ऐसी स्थिति में गलत संदेश जाए, यह कोई नहीं चाहता। ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण हाइवे में दोनों दिशाओं में सैकड़ो की संख्या में गाडियों की लाइन लग गई और लोग परेशान हुए।

आखिरकार कटघोरा टीआई धर्म नारायण तिवारी दलबल के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें भरोसे में लिया कि बिजली कंपनी से संवाद कर जल्द ही उनके यहां की समस्या का समाधान किया जाएगा। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने इस बात को माना और प्रदर्शन खत्म किया। इस दौरान हैरान करने वाली बात यह रही की विद्युत कंपनी के वितरण क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों ने नकारात्मक रवैये का प्रदर्शन किया। कहां जा रहा है यह इन कर्म से आ रही चुनौतियों की खबर ऊपर तक पहुंचाई जाएगी। इससे पहले बिजली कंपनी की उदासीनता के चक्कर में कई जगह लोगों ने उनके स्टाफ को सबक भी सिखाया है।

Spread the word