Big Breaking: कोरबा के DMF घोटाला मामले में भरोसा सहित सभी चार आरोपियों की पुलिस रिमांड 19 मई तक बढ़ी

रानू साहू – माया वारियर भी अभी जेल में रहेंगी, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी और मनोज द्विवेदी को भी राहत नहीं

रायपुर 13 मई। कोरबा जिला के बहुचर्चित जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) घोटाले में कोरबा जिले के तीन पूर्व जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) और एक डिप्टी कलेक्टर को पूछताछ के लिए 19 मई तक रिमांड पर लिया है। इनमें डीएमएफ के तत्कालीन नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर भरोसाराम ठाकुर, सीईओ भूनेश्वर सिंह राज, राधेश्याम मिर्झा और वीरेंद्र कुमार राठौर शामिल हैं।

रिमांड पर चार अधिकारियों से पूछताछ अहम है।

अन्य आरोपितों की हिरासत बढ़ाना जरूरी है।

अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार किया है।

मंगलवार को इन चारों अधिकारियों को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि पूछताछ के दौरान नए महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर दस्तावेज और सबूत जुटाने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलील को मानते हुए चारों आरोपियों की रिमांड 19 मई तक बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि डीएमएफ घोटाले में अब तक 90.48 करोड़ रुपये के गबन का राजफाश हो चुका है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ईओडब्ल्यू के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी समानांतर रूप से जांच कर रहा है। रिमांड पर लिए गए अधिकारियों से पूछताछ इस बड़े घोटाले की परतों को खोलने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

रिमांड को बढ़ाया गया….

डीएमएफ घोटाले में पहले से जेल में बंद निलंबित आइएएस अधिकारी रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर और मनोज द्विवेदी की न्यायिक रिमांड भी 27 मई तक बढ़ा दी गई है।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत को सूचित किया कि मामले की जांच अभी जारी है।

रिमांड पर लिए गए चार अधिकारियों से पूछताछ महत्वपूर्ण है।

इसलिए अन्य आरोपितों की न्यायिक हिरासत बढ़ाना आवश्यक है।

अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार किया है।

डीएमएफ घोटाले में अब तक 90.48 करोड़ रुपये के गबन का राजफाश हो चुका है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ईओडब्ल्यू के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी समानांतर रूप से जांच कर रहा है। रिमांड पर लिए गए अधिकारियों से पूछताछ इस बड़े घोटाले की परतों को खोलने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Spread the word