कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 14 बाइक व SECL के 6 रोलर जप्त

Oplus_131072

कोरबा। आज थाना दीपका पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 14 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ SECL के 6 चोरी के रोलर भी बरामद किए हैं। गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी जय सिंह पटेल 10 अलग-अलग अपराधों में वांटेड था। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में लगातार आपराधिक तत्वों पर नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में दीपका पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।

जानिए कैसे खुला चोरी का पूरा मामला –

प्रार्थी मोहम्मद असलम ने दीपका SECL खदान से रोलर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 405/2025 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने संदेही जय सिंह पटेल को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपका SECL खदान से रोलर चोरी करने और दीपका थाना, कुसमुंडा थाना सहित सर्वमंगला चौकी क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने का अपराध स्वीकार किया।जय सिंह पटेल के मेमोरेंडम पर पुलिस ने कुल 14 चोरी की मोटरसाइकिलें तथा 6 चोरी के SECL रोलर बरामद किए।

(1)जयसिंह पटेल, 27 वर्ष, पिता मोहन सिंह पटेल निवासी कोहड़िया थाना सिविल लाइन रामपुर
(2)अनस खान, 24 वर्ष, पिता चांद खान नया बस स्टैंड पाली
(3)शिवचरण, 31 वर्ष, निवासी पिता स्वर्गीय जगन राम रेनपुर थाना दीपका
(4)रामप्रसाद रोहिदास पिता करीट राम 25 वर्ष निवासी झाबर थाना दीपका
(5)लालजी यादव पिता स्वर्गीय राम सिंह यादव 30 वर्ष, निवासी चैनपुर थाना दीपका
(6)इमरान अंसारी पिता समीम अंसारी 21 वर्ष, निवासी ज्योति नगर दीपका
(7)सुनील देवार पिता राजेंद्र देवर 25 वर्ष निवासी देवार पारा बलोदा, जिला जांजगीर-चांपा
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा बरामद की गई सामग्री

पुलिस ने विभिन्न कंपनियों की 14 मोटरसाइकिलें जप्त की हैं, जिनमें हीरो, होंडा, बजाज और टीवीएस की कई मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा SECL के 6 चोरी किए गए रोलर भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब चोरी की मोटरसाइकिलों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में जुटी है।

कोरबा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ा रोक लगने की उम्मीद है।

Spread the word