अग्रसेन पब्लिक स्कूल में ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार जिले में चल रहे “सजग कोरबा अभियान” के अंतर्गत आज दिनांक 25 अगस्त 2025 को अग्रसेन पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन महिला सहायता एवं परिवार परामर्श केंद्र कोरबा तथा थाना यातायात कोरबा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को गुड टच-बैड टच, ऑनलाइन शिकायत प्रक्रिया, पुलिस विभाग का अभिव्यक्ति ऐप, बच्चों से संबंधित कानूनी जानकारी, मार्शल आर्ट्स एवं यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री सियाराम बंजारे ने भी बच्चों को उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।
जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार यादव, उपनिरीक्षक मनोज राठौर, म.प्र.आर. 94 बेनेदिक्ता ग्लोरिया बेक, म.आर. 675 अनुसुईया भानु, म.आर. 193 बिंदेद्वरी साहू, म.आर. 810 अंजु, सुचिता पन्ना, आर. 726 ओमप्रकाश निर्मलकर एवं यातायात स्टाफ उपस्थित रहे।
