भुगतान लंबित होने से त्रस्त ठेकेदारों ने कटघोरा विधायक व अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा 09 जुलाई 2026. छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन के बैनर तले 06/07/2026 को रायपुर में, छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के पी.एच.ई. ठेकेदारों के पिछले लगभग 02 वर्षों से लंबित भुगतानों को ले कर भव्य आंदोलन किया गया था। भुगतान ना होने के कारण ठेकेदारों की हालत इतनी गंभीर है कि कर्ज के कारण कुछ ने आत्महत्या कर ली तो कुछ मानसिक अवसाद के कारण गंभीर रूप से बीमार हैं, कुछ को हार्ट अटैक और लकवा भी हुआ हैं।

छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन से प्राप्त निर्देशानुसार सभी जिलों के कांट्रेक्टर एसोसिएशन को राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम से समस्त जिले के कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाना सुनिश्चित किया गया था। फलस्वरूप आज दिनांक 09/07/2026 को कोरबा कांट्रेक्टर एसोसिएशन के नेतृत्व में समस्त ठेकेदारों द्वारा लंबित भुगतान हेतु प्रशासनिक स्तर पर देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर एवं कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को ज्ञापन सौंपा गया एवं लंबित भुगतानों को जल्द से जल्द भुगतान कराने का निवेदन किया गया। इस दौरान जिला कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सचिव असलम खान, कोषाध्यक्ष संतोष खरे एवं जिले के समस्त ठेकेदार उपस्थित थे।

Spread the word