हैवी ब्लास्टिंग से अस्पताल व कुछ मकान को क्षति पहुंची

कोरबा 21 मई। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओपन कास्ट माइंस में कोयला खनन के लिए की जाने वाली हैवी ब्लास्टिंग के कारण लगातार नुकसान होने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल में ही हुई एक घटना में भिलाई बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के छज्जे और कुछ मकानों को ब्लास्टिंग के कारण क्षति हुई है। लोगों ने इस पर नाराजगी जताई।
जानकारी में कहा जाती कोयला कंपनी के गेवरा क्षेत्र की माइंस से कोयला निकासी के लिए की जाने वाली हैवी ब्लास्टिंग में बड़ी मात्रा में एक्सप्लोसिव पदार्थ का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके रासायनिक प्रभाव इतनी तेज होते हैं कि ब्लास्टिंग से न केवल बहुत ज्यादा शोर होता है बल्कि वाइब्रेशन के कारण काफी दूरी तक धरातली दुष्प्रभाव भी पड़ता है। ऐसी स्थिति में जमीन से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर में दरारें आ रही है या तो बड़ा नुकसान हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई बाजार के ऊपरी हिस्से के अलावा यहां के कई मकान पर हैवी ब्लास्टिंग से बुरा असर पड़ा। हालांकि लोगों का कहना है कि वह ऐसी घटनाओं से डरे जरूर है लेकिन समय के साथ इसके अभ्यस्त भी होते जा रहे हैं।
यह जरूर है कि क्षेत्र के लोगों की ओर से हैवी ब्लास्टिंग के खतरे और दुष्प्रभाव के बारे में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड प्रबंध को कई लोगों पर अवगत कराया गया और इस पर रोक लगाने की मांग की गई लेकिन उसकी ओर से कुछ किया नहीं गया। लोगों की शिकायत इस बात को लेकर भी है कि जनप्रतिनिधियों की जानकारी में यह बात लाई गई लेकिन वह उदासीन बने हैं।
