नगर निगम प्रशासनिक भवन में लगी आग, समय रहते आग बुझाई

कोरबा 21 मई। कोरबा के नगर निगम कोरबा के प्रशासनिक भवन साकेत में आज दोपहर अचानक आग लगने की घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
भवन में आग लगने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों और संबंधित विभाग की टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाई। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
बताया जा रहा है कि समय रहते आग बुझा दिए जाने के कारण कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान सुरक्षित बच गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
घटना के बाद प्रशासनिक अमला मामले की जांच में जुट गया है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। निगम भवन में सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जा रही है।
