रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन IPL सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़

रायगढ़। जिले में पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टा सिंडिकेट के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, 4 मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन और कई वित्तीय दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क रायगढ़ से लेकर दिल्ली तक फैला हुआ था और लंबे समय से ऑनलाइन सट्टे के जरिए अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया है कि ब्लैक मनी को हवाला नेटवर्क के जरिए सफेद करने का भी खेल चल रहा था।
इस मामले में Karan Chaudhary, Pushkar Agrawal और Sunil Agrawal को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी गुड्डा सरदार फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
कार्रवाई में Raigarh Cyber Cell, कोतवाली पुलिस और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और अन्य कारोबारियों के माध्यम से करोड़ों रुपये के कैश ट्रांजैक्शन किए जा रहे थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला संगठित आर्थिक अपराध से जुड़ा हुआ है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
