छत्तीसगढ़: नई खनिज नीति के तहत अब रेत खदानों का होगा ऑन लाइन आक्शन, शासन ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़: नई खनिज नीति के तहत अब रेत खदानों का होगा ऑन लाइन आक्शन, शासन ने जारी किया आदेश

कोरबा। राज्य सरकार की नई खनिज नीति आ गई है। अब नई नीति के तहत रेत खदानों का आबंटन ऑन लाइन आक्शन से होगा।

जिला खनिज अधिकारी यू पी खूंटे ने औपचारिक चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को शासन ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।

उन्होंने बताया कि नई नीति उन्हीं रेत खदानों पर लागू होगी, जो नए वर्ष से आबंटित होंगी। पूर्व में वर्ष 2019 की नीति के तहत आबंटित किए जा चुके रेत खदान यथावत संचालित होते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि जिले में नई रेत खदानों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस संबंध में विस्तृत रूप से आदेश जारी किया है ताकि शासन की नीति के अनुरूप संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

Spread the word