यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति बनाए रखने विशेष अभियान चलाया गया

कोरबा 17 अगस्त। शहर की यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन मोटरसाइकिल चालकों पर कार्रवाई करना था जो तेज गति, लापरवाह ड्राइविंग, खतरनाक स्टंट और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के माध्यम से शहर में उपद्रव फैला रहे थे।

अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने मुख्य सड़कों, नाकेबंदी प्वाइंट एवं चेकिंग प्वाइंट पर कुल 08 मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई   प्रकरण न्यायालय  पेश किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी  है कि दोबारा उपद्रव मचाने वालों पर और भी कठोर कार्यवाही की जाएगी, जिसमें वाहन ज़ब्ती और जेल की सजा भी शामिल होगी।

Spread the word