लापता भाजपा विधायक की तलाश, क्षेत्र में पोस्टर चस्पा

रायपुर। गरियाबंद विधायक जी गुम हो गए हैं। ढूंढ़कर बताने वाले को इनाम मिलेगा! ये कोई टीवी शो का प्रमोशन नहीं, बल्कि महासमुंद और खल्लारी विधानसभा की दीवारों पर लगे पोस्टरों का सीधा संदेश है। तुमगांव, सिरपुर, बसना से लेकर पिथौरा तक दीवारें गवाह हैं कि विधायक अब गुमशुदा की श्रेणी में आ चुके हैं।

महासमुन्द क्षेत्र के विधायक गुम हो गया। खोजकर बताने वाले को उचित इनाम। तुमगांव, पटेवा एवं सिरपुर क्षेत्र के किसान, मजदूर, छात्र कह रहे हैं. रोजगार का आस में बैठे हैं, पर विधायक जी के दर्शन दुर्लभ हैं। और अब ये सब मिलकर पोस्टर लगाकर मांग कर रहे हैं, जो ढूंढ़ेगा, उसे इनाम मिलेगा!
