रामपुर आंगनवाड़ी क्रमांक-2 में अज्ञात चोरों ने किया कीमती सामानों को पार

कोरबा 09 जून। नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 37 अंतर्गत रामपुर आंगनवाड़ी क्रमांक 2 को बीती रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए हजारों रुपए कीमती सामानों की चोरी कर ली घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दे दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37 रामपुर बस्ती के आंगनवाड़ी क्रमांक 2 को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए भोजन सामग्री ,एक बोरी दलिया, एक बोरी चावल, गैस सिलेंडर, मीटर सहित अन्य समान को पार कर दिया आज सुबह आंगनबाड़ी केंद्र को खोलने के लिए स्टाफ पहुंचे तो देखा कि आंगनबाड़ी केंद्र का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा गया तो पता चला कि केंद्र में चोरी होना प्रतीत हो रहा था क्योंकि केंद्र का सामान बिखरा हुआ था वही गैस सिलेंडर भी मौके से गायब था आंगनबाड़ी केंद्र के स्टाफ ने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद ममता यादव को दी सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद ममता यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी वार्ड पार्षद ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से चोरों ने राशन सामग्री सहित अन्य सामान की चोरी की है।
