अंबिकापुर : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्तिथि में “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम शुरु.. देखिये LIVE प्रसारण

अंबिकापुर 13 मई. केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अंबिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे तथा आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान राज्य में नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाएंगे। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि श्री चौहान ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

देखिये अंबिकापुर से लाइव प्रसारण..

Spread the word